मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि सिंडिकेट के रूप में कार्य कर रही है। कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। ममता सरकार में घोटाले, भ्रष्टाचार और भय का माहौल हावी है, जिससे आम जनता सबसे अधिक पीड़ित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद न भय रहेगा, न भ्रष्टाचार रहेगा, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन की नई धारा बहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार कर सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बनगांव की जनता का उत्साह, विश्वास और समर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार यहां प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Shantanu Thakur , जिलाध्यक्ष भाजपा विकास घोष, प्रवासी प्रभारी Suresh Rana भी उपस्थित रहे।
