देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया एवं क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
