देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गौरीकुण्ड से केदारनाथ एवं गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे निर्माण कार्य का शिलान्यास, उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे कठिन पर्वतीय मार्गों की चुनौतियाँ काफी हद तक कम होंगी। साथ ही, यह पहल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय रोजगार सृजन करने और आर्थिक विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

