उत्तराखण्ड: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिनमें से अमन सिंह, आकाश, अभय चौहान, अर्जुन नाथ गोस्वामी, योगेश नाथ ने मंच से नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।

