उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में श्रद्धालुओं के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित श्री रामचरित मानस पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री रामचरित मानस का पूजन-अर्चन कर पाठ भी किया।
मुख्यमंत्री ने प्रभु सियाराम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
