उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल जनपद में गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने आधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप परियोजना से विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर केन्द्र सरकार से वार्ता की जाएगी।
