उत्तराखण्ड: राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 20 विभागों की 200 से अधिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस व्यवस्था से नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है तथा सेवाएं अब अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम रूप से प्राप्त हो रही हैं, जिससे शासन व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनी है।
सिंगल विंडो सिस्टम ने शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया है तथा ‘सरल, सुगम और पारदर्शी शासन’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

