उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ उदय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ ही उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार सतत प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड उत्कृष्टता के नए शिखरों को स्पर्श कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गाँवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को तेजी से सुदृढ़ किया जा रहा है।
