उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सम्मानित प्रबुद्धजनों तथा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आवाहन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्धजनों से प्राप्त बहुमूल्य सुझाव आगामी योजनाओं को और प्रभावी बनाने तथा प्रदेश के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम” के सिद्धांत पर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज उत्तराखण्ड में लगातार सशक्त और विस्तारित हो रही है।
