मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जी ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के बल पर स्वतंत्र भारत की अखंडता को आकार दिया था। खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनका संघर्ष उन्हें जन-नायक के रूप में प्रतिष्ठित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सरदार पटेल के सपनों को साकार करते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव को निरंतर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जा रहा है।
