
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश का युवावर्ग नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है, राष्ट्रवाद की भावना और अधिक प्रबल हुई है और युवाशक्ति विकास की धुरी बनकर भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से होने के कारण संगठन के प्रति आत्मीयता और योगदान का यह भाव आज भी उतना ही दृढ़ है। एबीवीपी के विभिन्न पदों पर सेवा का अवसर पाकर सदैव राष्ट्रीय विचार, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यसंस्कृति से सीखने का सौभाग्य मिला है।
