मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले में किया प्रतिभाग

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, मातृशक्ति द्वारा लगाए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक गायक गिरीश बर्गली के गीत देवीधुरा का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में आज सहकारिता आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे प्रदेश के किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज प्रदेश की सभी 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण हो चुका है। राज्य की 24 समितियाँ जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं, जिनसे ग्रामीण जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिल रही हैं। 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद  Ajay Bhatt , विधायक  Diwan Singh BishtRam Singh Kaira , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट भी उपस्थित रहे।