उत्तराखण्ड: प्रदेश के हस्तशिल्पी, छोटे उद्यमी, कृषक एवं मातृशक्ति उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ हैं। इन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। इसी प्रयास के तहत प्रदेश के 15 कृषि उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया गया है, जिससे इन उत्पादों से जुड़े लोगों की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी और उन्हें वैश्विक पहचान प्राप्त होगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

