देहरादून: आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य की दशकों से लंबित परियोजनाओं को गति देने का कार्य किया है। इसी क्रम में जमरानी बांध एवं सौंग परियोजना का शिलान्यास आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर संपन्न हुआ, जो उत्तराखंड के विकास के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
दोनों परियोजनाएं राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इनके माध्यम से हल्द्वानी और देहरादून को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा, सिंचाई सुविधाएं मजबूत होंगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई गति आएगी। साथ ही, इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे उत्तराखंड के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

