मुख्यमंत्री ने आज रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में उपस्थित देवतुल्य जनता को किया संबोधित

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार आज जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को कभी पर्याप्त स्थान नहीं दिया। लेकिन आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व जनजातीय नायकों के महान योगदान को इतिहास में उचित सम्मान मिल रहा है।

इस अवसर पर माननीय राज्य सभा सांसद Naresh Bansal , माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi , माननीय विधायक Khajan Dass ,  Munna Singh Chauhan , श्रीमती Savita Harbans Kapoor  भी उपस्थित रहे।