मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की भेंट

Share
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री  Ashwini Vaishnaw  से भेंट कर प्रदेश में रेल अवसंरचना के विकास के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए इनके विस्तार व सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण के पूर्ण व्ययभार का वहन केन्द्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।  केंद्रीय रेल मंत्री ने देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन को सप्ताह में तीन बार संचालित किए जाने पर सहमति प्रदान की है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को भी जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करने और टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान करने एवं ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को पूर्णतः बंद करते हुए इस भूमि के सभी अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया।