उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से इन सेवाओं के शुभारंभ से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा साथ ही पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में निरंतर सुधार हो रहे हैं। राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएँ सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं।
