देहरादून: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को नई दिशा देना है।
इस योजना के माध्यम से हमारी सरकार मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकें:(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

