देहरादून: विकसित उत्तराखण्ड के लिए जनपदों का विकसित होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जनपद का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। उत्तरकाशी जिले के नौगांव में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो इसके लिए ₹43 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार किया जा रहा है: (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

