उत्तराखंड: कांवड़ मेला-2025 के सफल संचालन में सहयोग हेतु सभी शिवभक्तों का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। इस वर्ष देवभूमि उत्तराखण्ड ने आस्था और व्यवस्था का अभूतपूर्व संगम देखा, जब 4.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगाजल के लिए यहां पधारे। यह महादेव के प्रति जन-जन की भक्ति और उत्तराखण्ड की सेवा भावना का प्रतीक है।

कांवड़ यात्रा के सफल संचालन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा किए गए समुचित प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, यातायात नियंत्रण और स्वच्छता अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, Uttarakhand Police, SDRF Uttarakhand Police, National Disaster Response Force, India, स्वयंसेवी संगठनों व धार्मिक समितियों के योगदान की सराहना करता हूं।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों और देवभूमि उत्तराखण्ड सदा आस्था, व्यवस्था और सुशासन का ऐसा ही प्रेरणास्रोत बनी रहे: (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी)
