मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों का किया स्वागत एवं अभिनंदन

Share
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भक्ति और ज्ञान की पावन धरा हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके पाद प्रक्षालन कर पुष्पमालाएं अर्पित की। साथ ही मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा तट पर 251 फीट ऊँचे भगवा ध्वज हेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवाधिदेव महादेव से समस्त कांवड़ियों की मंगलमयी, सुरक्षित और श्रद्धा से परिपूर्ण यात्रा की कामना करता हूं।