देहरादून: हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट नीति, एप्पल मिशन और स्टेट मिलेट मिशन जैसे नवाचार से युक्त प्रयासों ने खेती को आधुनिक तकनीकों और उन्नत सोच से जोड़ा है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को समृद्ध और लाभकारी बनाना भी है:(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी)

