देहरादून 12 मार्च। राजभवन में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया और राजभवन परिवार के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी वितरित की। राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। होली के पावन पर्व पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सुरक्षित पर्यावरण अनुकूल और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का आग्रह किया। इस अवसर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए के सिंह, कम्पट्रोलर प्रमोद चमोली, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
संविधान दिवस पर जेआरसी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- Admin
- November 26, 2024
- 0
एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: डीजी सूचना
- Admin
- April 21, 2025
- 0
