देहरादून,15 फरवरी। पॉली किड्स ने गणेशपुर देहरादून में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। यह एक भव्य समारोह रहा जहां पॉली किड्स स्कूल के अध्यक्ष कैप्टन मुकुल महेंद्रू ने रिबन काटकर शाखा का शुभारंभ किया। गणेशपुर शाखा की निदेशक श्रीमती शेफाली बोस ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। दीपशिखा समारोह के बाद कई बच्चों ने गढ़वाली और नेपाली नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी जो उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सतपाल बुटोला, कैप्टन रणवीर सिंह नेगी उपस्थित रहे। यह स्कूल नन्हे मुन्ने बच्चों को सीखने और जीवन में आगे बढ़ते रहने लिए एक सुरक्षित, प्रेरक और सहायक वातावरण प्रदान करने का वादा करता है।
Related Posts
गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Admin
- November 28, 2024
- 0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
- Admin
- December 9, 2024
- 0
राज्य सरकार के प्रस्ताव को मिली भारत सरकार की मंजूरी
- Admin
- February 19, 2025
- 0
