देहरादून, 04 फरवरी। प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर राजभवन देहरादून में बहुत जल्द ही बटरफ्लाई गार्डन बनकर तैयार हो जाएगा। यह गार्डन आगंतुकों को तितलियों के रंग-बिरंगे संसार को देखने के साथ-साथ उनके संरक्षण को भी बढ़ावा देगा। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन और वन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन ने बताया कि गार्डन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गार्डन में तितलियों हेतु उपयुक्त स्थानीय पौधे (नेटिव प्लांट्स) लगाए जाएंगे, जो तितलियों को आकर्षित करते हैं, यह उनके जीवन चक्र को पोषित करने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में तितलियों की पांच सौ से अधिक प्रजातियां पायी जाती है जो यहां की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की विविध जलवायु और प्राकृतिक संपदा इसे तितलियों के लिए उपयुक्त स्थान बनाती है। राजभवन परिसर में पहले से ही विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और पुष्प वाटिकाएँ मौजूद हैं, जो तितलियों और पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बटरफ्लाई गार्डन से जैव विविधता को और बढ़ावा मिलेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक श्री रंजन कुमार मिश्रा, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त श्री राजीव धीमान, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व डॉ. कोको रोसे उपस्थित रहे।
Related Posts
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबरों ने ज्वाइन किया ऑनलाइन एफडीपी कोर्स
- Admin
- February 22, 2025
- 0
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
- Admin
- January 10, 2025
- 0
