देहरादून। महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में राष्टीय खेलों की तैयारी चल रही है। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों का शुभारंभ करेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सीएम ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग भी राष्ट्रीय खेलों का इंतजार कर रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।
Related Posts
आईएमए से पास आउट होेकर भारतीय सेना को मिले 456 नए अफसर
- Admin
- December 14, 2024
- 0
उत्तराखण्ड में वरदान बनी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना
- Admin
- November 8, 2025
- 0
