पिथौरागढ़। आज पिथौरागढ़- घाट मार्ग पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी च्यूरानी, पोस्ट छेड़ा, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत के रूप में हुई है। दुर्घटना स्थल पर बाइक चौकी घाट के पास दिल्ली बैंड से ऊपर खाई में गिर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव स्वयं मौके पर पहुंचीं। पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए खाई से शव को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी घाट, जितेंद्र सौराडी द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती है।
Related Posts
मुख्यमंत्री क़े मीडिया को ऑर्डिनेटर भाजपा क़े लिए मांग रहे वोट
- Admin
- January 11, 2025
- 0
