प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण हो रहा है: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  Vinod Tawde  के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होलकर जी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन सामाजिक न्याय, करुणा, धर्म निष्ठा और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा है। उन्होंने शासन को केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा और धर्म की पुनर्स्थापना का पथ बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi  के कुशल नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, श्री केदारनाथ-श्री बदरीनाथ धाम में सुविधाओं का विस्तार, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी अन्य परियोजनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  Mahendra Bhatt , महामंत्री (संगठन)  Ajaey Kumar  सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।