उत्तराखंड: प्रदेश सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हज़ारों की संख्या में आई देवतुल्य जनता के समक्ष सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और वैडिंग जोन का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और विश्वास के बल पर ही हमारी सरकार ने राज्यहित में कई अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेने का साहस दिखाया है। हम हर पल, हर क्षण, प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।