मुख्यमंत्री ने आज दूरभाष के द्वारा हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों के राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल दूरभाष के द्वारा माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने हेतु जारी राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को हायर सेंटर भेजने हेतु एयरलिफ़्ट करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम खुलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रभु बदरी विशाल की कृपा एवं बचावकर्मियों के अथक परिश्रम से बर्फ में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण हेतु चमोली जा रहे हैं।