खटीमा में बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

उत्तराखंड: खटीमा में निजी आवास पर बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को इसके त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टिकरण के मूल मंत्र को आत्मसात कर जनकल्याण हेतु समर्पित है।