हमारा प्रदेश बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनने की दिशा में तेजी से उभर रहा है: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष व गीतकार Prasoon Joshi  एवं प्रसिद्ध अभिनेता Anupam Kher  ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में फिल्म निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फिल्म नीति के लागू होने से हमारा प्रदेश बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनने की दिशा में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में बड़ी संख्या में हो रहे फिल्म निर्माण से प्रदेश के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।