मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में ₹48 करोड़ से अधिक की लागत की 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने के लिए ₹48 करोड़ से अधिक की लागत की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी भावना के साथ गरीब परिवारों को वर्ष में तीन निःशुल्क गैस सिलेंडर, जरूरतमंदों को पेंशन, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विधानसभा का संतुलित विकास सुनिश्चित करते हुए जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor , मेयर Saurabh Thapliyal , भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।