मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सप्तऋषि, हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण

Share
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सप्तऋषि, हरिद्वार में कामधेनु लोक का लोकार्पण करने के साथ ही देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं की पहचान हैं। भारतीय संस्कृति में गौ माता को केवल पूजनीय ही नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं उनकी सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गौशालाओं को प्रोत्साहन देने, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनके समुचित भरण-पोषण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari ,सांसद Naresh Bansal , कैबिनेट मंत्री  Subodh Uniyal,  Madan Kaushik , Pradeep Batra , विधायक Prem Chand Aggarwal , Pritam Singh Panwar , महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरादास जी महाराज, स्वामी आत्मानंद जी महाराज, साक्षी जी महाराज समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।