देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण की संघर्षपूर्ण यात्रा में मातृशक्ति का योगदान अविस्मरणीय रहा है। राज्य आंदोलन में सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने वाली महिलाओं ने अपने साहस और संकल्प से अलग राज्य के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई।
हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण और सहकारी प्रबंधन समितियों में 33% आरक्षण प्रदान कर उन्हें सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता की नई राह दी जा रही है। राज्य स्थापना के 26 वर्षों के इस गौरवशाली सफर में नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त उत्तराखंड की पहचान है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

