मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास, सचिव सुश्री रिया छावड़ि , संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह एवं प्रांत संगठन मंत्री विपिन उनियाल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी छात्रहितों के संरक्षण, युवाओं के सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।