उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था, लोकसंस्कृति और विकास का संगम यह मेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन, लोककलाओं एवं क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।
साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध लोकपरंपराओं, हस्तशिल्प और विकास की संभावनाओं को नई पहचान मिल रही है।