स्वस्थ नौनिहाल और सशक्त मातृशक्ति ही स्वस्थ एवं सशक्त उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं।:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधम सिंह नगर में आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं, माताओं तथा आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्रियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नौनिहालों को पोषणाहार परोसने के साथ ही शिशुओं के अन्नप्राशन एवं मातृशक्ति की गोदभराई रस्म में सहभागिता की तथा लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि उत्तराखण्ड का हर नौनिहाल स्वस्थ और सुपोषित हो तथा हर मां को गर्भावस्था से लेकर मातृत्व तक आवश्यक पोषण और सहयोग मिले। इसी दिशा में हमारी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नौनिहाल और सशक्त मातृशक्ति ही स्वस्थ एवं सशक्त उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं।