हमारी सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहा है। हमारी सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा, उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, वन्यजीवों के प्राकृतिक गलियारों को सुरक्षित रखने और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी सृजित हों।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal , विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor उपस्थित रही।