देहरादून: वृद्धजनों का सम्मान और कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वृद्धावस्था पेंशन योजना में ऐसा प्रावधान किया गया है, जिससे पात्र दंपतियों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा मिल सके।
अब पात्र पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इस व्यवस्था से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को नियमित आर्थिक संबल मिल रहा है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

