उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री नयना देवी मंदिर, नैनीताल में माँ नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ नंदा देवी महोत्सव में सहभागिता कर उपस्थित जनता को भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और आस्था से जुड़ी विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसी दिशा में मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का सुनियोजित पुनर्विकास किया जा रहा है, ताकि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहे और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।
