देहरादून: हमारी सरकार द्वारा सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों के सामने किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है। यह केवल भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई नहीं बल्कि सरकारी संपत्ति की रक्षा, कानून का राज स्थापित करने और उत्तराखंड के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

