देहरादून: युवाओं से किए गए वादे को पूरा करते हुए हमारी सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिले और उनके सपनों को नई उड़ान मिले।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

