देहरादून: हमारी सरकार द्वारा पारंपरिक कृषि एवं समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के साथ किसानों को स्थानीय फसलों के उत्पादन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडुआ, झंगोरा सहित अन्य पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने हेतु स्टेट मिलेट पॉलिसी का संचालन किया जा रहा है। इससे स्थानीय एवं पौष्टिक अनाजों के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को प्रोत्साहन मिलने के साथ किसानों को बेहतर बाजार एवं आय के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

