देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज IRDT सभागार, देहरादून में आयोजित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मान्यता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ा जाए, ताकि वे बदलते समय के अनुरूप आगे बढ़ सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ऐसी हो जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को सही दिशा दे, धार्मिक कट्टरता और संकीर्ण मानसिकता के बजाय वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवैधानिक मूल्यों और समावेशी सोच को मजबूत करे, उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक सोच से जोड़े और विकसित उत्तराखण्ड के साथ ही विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनाए।
