मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यसेवक सदन में आयोजित सम्मान समारोह में हुए सम्मिलित

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यसेवक सदन में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राज्य की मातृशक्ति को प्रतिष्ठित वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति के सम्मान और उनके योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि ₹51,000 से बढ़ाकर ₹75,000 तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि ₹51,000 से बढ़ाकर ₹61,000 करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के प्रति सम्मान एवं उनके उल्लेखनीय योगदान को और अधिक प्रोत्साहन देने का संकल्प है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya, Khajan Dass , राज्यसभा सांसद Naresh Bansal , विधायक Umesh Sharma Kau  सहित अन्य  जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।