देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। इन्हीं में से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से उत्तराखंड के 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके जीवन में आर्थिक संबल और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनी है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

