देहरादून: डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में लगभग ₹39 हजार करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से कार्य गतिमान है।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश में आवागमन अधिक सुगम होगा, पर्यटन एवं व्यापार को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

