उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गदरपुर में एनडीआरएफ के जवानों से भेंट कर मानसून के दृष्टिगत किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उनकी तैयारियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में एनडीआरएफ के जवान हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में जनजीवन की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए सदैव अलर्ट मोड पर रहते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उनका साहस, अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भी सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से आपदा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
