देहरादून: वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 51 सीमांत गांवों का सुनियोजित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, पर्यटन एवं आजीविका से जुड़ी सुविधाओं को सुदृढ़ कर सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है। हमारा लक्ष्य सीमांत गांवों को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के सशक्त केंद्रों के रूप में स्थापित करना है, ताकि इन क्षेत्रों के निवासियों को अपने गांव में ही बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

